(ऑनलाइन) जमीन किसके नाम है कैसे देखें

अब ऑनलाइन देख सकते हैं की किसके नाम पर कितनी जमीन है, अक्सर लोग सोचते हैं की इसे कैसे देखें? इस लेख में आप देश के सभी राज्यों में जमीन के मिल्क का नाम ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं, और इसके साथ ही किसके नाम कितनी जमीन है यह भी ऑनलाइन जान सकते हैं। (In this artical you will find information reagarding check/search land/property ownership or details online, All states in India Like Uttar Pradesh, Delhi, karnataka etc) अब डिजिटलीकरण के बाद सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने ऑनलाइन जमीन की जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल को नागरिकों के लिए उपलब्ध कार्य है। अब इसके माध्यम से भूलेख, भू नक्शा, खाता खतौनी नकल आदि रिकॉर्ड आदि की जांच कर सकते हैं। कर यह भी पता कर सकते हैं की कितनी जमीन किसके नाम पर है।

जमीन किसके नाम है कैसे देखें

देश नए युग में तेज़ी से बढ़ रहा है, अभी योजनों व सूचनाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। पहले जमीन जायदाद की जानकारी के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने के साथ ही भ्रष्टाचार से भी गुजरना होता था। पर अब आ[ आप घर बैठे जमीन के मालिक का नाम फ्री (find property owner name free) में ऑनलाइन देख सकते हैं, देखने के जानकारी नीचे दी गई है। आगे आप आसान तरीके से जानकारी ले पाएंगे कि किसके नाम कितनी जमीन है कैसे पता करें ?

अब जानते हैं की किसके नाम पर कितनी जमीन है कैसे देखें ?

इस जानकारी को हासिल करने सबसे पहले आपको अपने राज्य की राजस्व विभाग के द्वारा बनाई गई आधिकारिक वेब साइट में जाना होगा। उदाहरण के लिए हम उत्तर प्रदेश की वेबसाइट से भूलेख विवरण निकाल के यह पता लगते हैं की किसके नाम पे कितना जमीन है।

upbhulekh.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ 

यूपी में राज्य सरकार द्वारा भूलेख विवरण की जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल upbhulekh.gov.in को उपलब्ध कराया है। अब आप सबसे पहले इस वेबसाइट में विजिट करें। आगे आप सीधे लिंक द्वारा भी इसमें जा सकते हैं– यहाँ क्लिक करें

अब जनपद, तहसील और ग्राम चुने

अब उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा। यहाँ अब अपना जनपद चुने, फिर अपनी तहसील और ग्राम के नाम का चयन करें।

खातेदार के नाम के द्वारा खोजें

सभी जमीन की जानकारी के लिए चयन करने के बाद, आपको कुछ ऑप्शन दिखेंगे। इसमें आप खातेदार के नाम के द्वारा खोजें विकल्प का चयन करें। चयन के बाद आपको जमीन के मालिक का नाम का पहला अक्षर दर्ज करना होगा। जिसके नाम की जमीन का ब्यौरा आप देखना चाहते हैं। और फिर आगे खोजें बटन पर क्लिक करें।

जमीन मालिक का नाम चुने

अब जिस आदमी के नाम का पहला अक्षर दर्ज किया है उसे खोजने के बाद उसी नाम के व्यक्तियों की सूची निका के सामने आ जाएगी। अब आप इसमें उस व्यक्ति का नाम को चुने जिसके नाम पर जमीन कितना है उसे पता करना चाहते है। अब इसके बाद नाम के चयन के बाद उद्धरण देखें बटन पर क्लिक करें।

कॅप्टचा कोड वेरीफाई करें

अब आपको बॉक्स में captcha code दिखेगा। वहां बॉक्स में इसे दर्ज करके आपको कॅप्टचा कोड वेरीफाई करके बटन पर क्लिक कीजिये।

अब उस व्यक्ति के नाम पर कितनी जमीन है देखें

कॅप्टचा कोड वेरीफाई करते ही वेबसाइट की स्क्रीन में खाता विवरण खुलकर आएगा। यहां आपको खातेदार का नाम खसरा संख्या के साथ दिखेगा। और साथ ही यह भी जानकारी मिलेगी की उसके नाम कितनी जमीन है। सारा विवरण साफ़ दिखाई देगा जैसे की नीचे फोटो में दिख रहा है।

इस प्रक्रिया से आप देश के किसी भी राज्य में यह जान सकते हैं की किसके नाम पर कितनी जमीन है। हम आपके लिए सभी राज्यों के भूलेख वेबसाइट की सूची नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं :-

आंध्र प्रदेश यहाँ क्लिक करें
असम यहाँ क्लिक करें
बिहार यहाँ क्लिक करें
छत्तीसगढ़ यहाँ क्लिक करें
दिल्ली यहाँ क्लिक करें
गुजरात यहाँ क्लिक करें
हरियाणा यहाँ क्लिक करें
हिमाचल प्रदेश यहाँ क्लिक करें
झारखंड यहाँ क्लिक करें
केरल यहाँ क्लिक करें
कर्नाटक यहाँ क्लिक करें
महाराष्ट्र यहाँ क्लिक करें
मध्य प्रदेश यहाँ क्लिक करें
मणिपुर यहाँ क्लिक करें
उड़ीसा यहाँ क्लिक करें
पंजाब यहाँ क्लिक करें
राजस्थान यहाँ क्लिक करें
तेलंगाना यहाँ क्लिक करें
त्रिपुरा यहाँ क्लिक करें
उत्तराखंड यहाँ क्लिक करें
पश्चिम बंगाल यहाँ क्लिक करें

अब आप जान पाए होंगे की किसके नाम पर कितनी जमीन है, कैसे दखें, और साथ ही आपको यह जानकारी लेने के लिए सभी राज्यों के राजस्व विभाग द्वारा बनाये गए लिंक्स दे रहे हैं जिससे आप जमीन विवरण चेक कर सकते है।

Tags related to this article
Categories related to this article
अपना खाता

1 thought on “(ऑनलाइन) जमीन किसके नाम है कैसे देखें”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top