Bhu Naksha HP | भू नक्शा हिमाचल प्रदेश 2024

Naksha (Map) Online | हिमाचल प्रदेश जमाबंदी/शजरा नस्ब | ऑनलाइन नक्शा/Map देखें |  | राजस्व विभाग शिमला हिमाचल प्रदेश | राजस्व विभाग हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने जमाबंदी, शजरा नस्ब देखने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट https://lrc।hp।nic।in/ बनाई है। जिसके माध्यम से राज्य के किसी भी भाग में जमीन की जानकारी को ऑनलाइन देखा जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा जमीन का लेखा-जोखा को ऑनलाइन रखने के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर का नाम हिमभूमि रखा गया था। आगे आप Bhu Naksha HPOnline In Hindi मैं जमीन की जानकारी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें, इसकी जानकारी पढ़ पाएंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा भू नक्शा HP, ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए भी भू नक्शा हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट का निर्माण किया है| इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आप अपनी जमीन का व अपने गांव का नक्शा, या खेत का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं, और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं|

Contents

Bhu Naksha HP – जमाबंदी/शजरा नस्ब

डिजिटल इंडिया के तहत देश के सभी राज्य भूमि रिकॉर्ड संबंधी व अन्य सुविधाओं को ऑनलाइन करते जा रहे हैं। इसी मुहिम के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भू जानकारी और उसका सारा विवरण को ऑनलाइन किया गया है। हो सकता है, इसमें कुछ जिलों के  कुछ भाग रह गए हो जिन्हें की अभी अपडेट किया जा रहा है । Land Record  के अंतर्गत आप हिमाचल प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र दोनों जगह में जमीन की जमाबंदी और शजरा नस्ब की जानकारी ऑनलाइन निकाल सकते हैं । इसका बहुत फायदा जमीन खरीदने वाले को व किसानों को हुआ है।

इसी प्रकार से हिमाचल राज्य सरकार द्वारा डिजिटल मैप जिसे कि भू नक्शा के नाम से भी जाना जाता है, को भी ऑनलाइन निकालने की सुविधा उपलब्ध है। यहां हमें जमीन की जानकारी क्षेत्रफल, विवरण व उसकी लोकेशन सब कुछ दी हुई होती है।

Highlights of BhuNaksha HP Portal

नाम BhuNaksha HP, भू नक्शा हिमाचल प्रदेश
विभाग राजस्व विभाग, हिमाचल प्रदेश
आरम्भ की गई हिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं
लाभार्थी राज्य के लोग
भू अभिलेख, नक्शा देखने की प्रकिया ऑनलाइन
उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड, भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराना
श्रेणी हिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट www.bhunakshahp.nic।in/

भूलेख नक्शा हिमाचल प्रदेश 2024 शजरा नस्ब पोर्टल का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल की शुरुआत से राज्य के लोगो को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत से भू नक्शा, जमाबंदी/शजरा नस्ब की प्रति प्राप्त करने के लिए किसानो को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे । जिसमे समय तथा धन दोनों की हानि होती थी। अब डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत राजस्व सम्बन्धी सभी कार्यो को ऑनलाइन पूर्ण करने की व्यवस्था की गयी है।

इस प्रकार कह सकते हैं की इस पोर्टल किस शुरुआत के साथ ही किसानो को भूमि का नक्शा प्राप्त करने के लिए कही जाने की आवश्यकता नहीं है। अब नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से जमाबंदी/शजरा नस्ब की प्रति तथा भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। यह पोर्टल कालाबाज़ारी को कम करने के साथ ही भष्टाचार को कम करने का कार्य करेगा।

भू नक्शा हिमाचल प्रदेश मुख्य बिंदु

  • हिमाचल प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी है इसलिए इससे भू नक़्शे को लेकर तीन वर्गों बांटा गया है जो की शिमला, कांगड़ा और मंडी हैं।
  • राज्य के नागरिक इस पोर्टल के जरिये किसी भी जगह का 7/12 भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • भूमि का ब्यौरा पोर्टल हिमाचल में राज्य के सभी बारह जिलों की और एक सौ पैंतालिश तहसीलों का ब्यौरा भू नक़्शे के रूप में उपलब्ध है।
  • आप अपना भू नक्शा जिलेवार निकाल के या अपनी जमीन का नक्शा निकलकर उसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है।
  • सरकार की इस सुविधा से बैंक लोन लेने के लिए जमीन के कागजात ऑनलाइन निकले जा सकते हैं।

 जमाबंदी हिमाचल प्रदेश, शजरा नस्ब की प्रति कैसे देखें?

भूमि रिकॉर्ड (जमाबंदी नकल / शजरा नस्ब) की आवश्यकता आम लोगों को बहुत से कारण होते हैं, जैसे की यदि आपको बैंक लोन लेना है या बैंक में अकाउंट खुलवाना है तो भी आपसे दस्तावेज मांगे जाते हैं। या बेचना या खरीदना चाहते हैं तो दोनों इस्तिथियों में आपको जमीन के जमाबंदी नकाल / शजरा नस्ब जैसे कागजों की जरूरत पड़ती है, वरना आप किसी से धोका खा सकते हैं। जमाबंदी नकल / शजरा नस्ब की प्रति निकलने या ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया नीचे विस्तारपूर्वक दी हुई है :-

  • सर्वप्रथम हिमावचल प्रदेश राजस्वा विभाग के आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ। क्लिक करने के बाद आप वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ में होंगे।
  • आगे अब आपको वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर आपको निम्नलिखित विवरण मिलेंगे जिनका आपको चयन करना होगा। –
    • जिला
    • तहसील
    • गाँव [हदबस्त नं]
    • जमाबंदी वर्ष
  • सभी विवरणों का चयन करने के पश्चात, वेबसाइट में और विकल्प खुल जायेंगे, जिनका फिर से आपको चयन करना होगा।
    • प्रति की किस्म चुनें:- आप जमाबंदी नक़ल या शजरा नस्ब नक़ल निकलना चाहते हैं उस विकल्प को चुनें।
      जमाबन्दी
      शजरा नस्ब
    • रिपोर्ट चुनें :- चुने हुए गाँव का ततीमा उपलब्ध है
      जमाबंदी
      ततीमा
    • विकल्प चुनें :- खेवट, खतौनी, खसरा में से किसी को भी चुन सकते हैं।
      खसरा भरें/चुनें:- अपना खसरा नंबर को भरें।
    • ततीमा का प्रकार चुनें:-
      Settlement Map (मुसावी)
      Latest Map (मौमी)
    • अब आपको पैमाना होगा
    • ई-मेल # Email Address जमाबन्दी ई-मेल द्वारा भी भेजें
    • मोबाइल नंबर दर्ज करें Mobile No(Optional)
    • कैप्चा कोड भरें।
  • “OK” बटन पर क्लिक कर दे।
  • अब आप जमाबंदी, शजरा नस्ब की प्रति को ऑनलाइन देख पाएंगे, या डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Bhu  Naksha Himchal Pradesh District Wise

बिलासपुर Bilaspur
चंबा Chamba
हमीरपुर Hamirpur
कांगड़ा Kangra
किन्नौर Kinnaur
कुल्लू Kullu
लाहौल Lahaul
मंडी Mandi
शिमला Shimla
सिरमौर Sirmaur
सोलन Solan
ऊना Una

 भू नक्शा हिमाचल प्रदेश देखें ?

हिमाचल प्रदेश में अपनी जमीन का भू नक्शा व विवरण देखने के लिए हिमभूमि सॉफ्टवेयर बनाया गया है, और इसके लिए मोबाइल एंड्राइड व एप्पल ऐप भी है। हिमाचल जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए आप नीचे दिए गए पदों का पालन करें।

  • सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश राजस्वा विभाग के BhuNaksha की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ। क्लिक करने के बाद आप वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ में होंगे। – https://bhunakshahp।nic।in/
  • आगे अब आपको वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर आपको निम्नलिखित विवरण मिलेंगे जिनका आपको चयन करना होगा। –
    • जिला
    • तहसील
    • गाँव
  • सभी विवरण का चयन करने के पश्चात आपके सामने भू नक्शा हिमाचल की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
  • आप भू नक्शा हिमाचल प्रदेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी को Map Report पर क्लिक करके देख सकते हैं।
  • और भू नक्शा Map Record पर क्लिक करके भूमि की जानकारी का प्रिंटआउट या PDF रूप में सुरक्षित रख सकते हैं।

जिलानुसार भूमि का ऑनलाइन नक्शा हिमाचल प्रदेश भूमि रिकॉर्ड की जानकारी

शिमला Bhulekh क्लिक करे
चम्बा Jamabandi क्लिक करे
सोलन Bhunkasha क्लिक करे
कुल्लू क्लिक करे
काँगड़ा क्लिक करे
हमीरपुर क्लिक करे
बिलासपुर क्लिक करे
ऊना क्लिक करे

mHimBhoomi Mobile Land Record of Himachal Pradesh

राज्य सरकार द्वारा अब भू नक्शा तथा Land Record HP से जमीन की जानकारी देखने के लिए मोबाइल ऐप्प को बनाया है, जिसे mHimBhoomi नाम दिया है।

  • आप Google Play स्टोर या apple स्टोर पर जाये।
  • वहां पर “Bhu Naksha Online” टाइप करके या mHimBhoomi टाइप करके Enter प्रेस कर दे।
  • एप्लीकेशन को गूगल या एप्पल स्टोर से डाउनलोड करके Install बटन पर क्लिक कर दे।
mhimbhoomi app Google Play Store Download Here
mhimbhoomi app download Apple Play Store Download Here
Tags related to this article
Categories related to this article
भू नक्शा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top